फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा ऐसा आभूषण जिले चुरा नहीं सकता : नागर

Tue, 27 Feb 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरक खुर्द के वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन
भिवानी। गांव खरक खुर्द स्थित मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने शिरकत की एवं सीएम विंडो चेयरमैन कमल सिंह परमार ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

नागर ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा आभूषण है जिससे कोई चुरा नहीं सकता। इसलिए हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। माध्यमिक कक्षाओं द्वारा कार्यक्रम में श्रीराम कथा, देश के वीरों की शहादत, राजस्थानी, हरियाणवी एवं योगा का बेहतर प्रदर्शन किया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कीं। सभी प्रतिभागियों को हर कार्यक्रम के अंत में उनकी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले, विभिन्न राज्यस्तरीय व जिला स्तरीय योगा, कराटे, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों को संतोष नागर ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि, अन्य अतिथिगणों व अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें