फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंकिता ने पांच प्रतियोगिताओं ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करती चेयरपर्सन अनिता मलिक।
विज्ञापन
बहल। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन अनिता मलिक मुख्यातिथि रही। पहले दिन हुए मुकाबलों में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंकिता छाई रही।
विज्ञापन

अंकिता ने पांच अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, श्रेया ने तीन मुकाबलों में दूसरा स्थान पाया। महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता का जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने खेल ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। मलिक ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। खिलाड़ी को सामने के प्रतिद्वंद्वी के प्रति द्वेषभाव न रखते हुए हमेशा अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार की खेल नीतियों की सराहना की। महाविद्यालय में फर्नीचर की मांग को पूरा करते हुए उन्होंने अपने कोटे से तीन लाख रुपये की राशि तक का फर्नीचर दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बजरंग खन्ना ने कॉलेज परिसर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए आरओ लगवाने की घोषणा की। महंत विकास गिरि महाराज ने भी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन अनिता मलिक ने रेस की विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण मलिक, चेयरमैन सुशील केडिया, अजय बिधनोई, डॉ. विजेंद्र सुरपुरा, संजय सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पहले दिन यह रहे परिणाम
पहले दिन हुए खेल मुकाबलों में 200 मीटर रेस में अंकिता ने पहला, नैना ने दूसरा व प्रीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लॉग जंप में अंकिता ने पहला, नैना ने दूसरा व एकता ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में अंकिता ने पहला, पूनम ने दूसरा व श्रेया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा डिस्कस थ्रो में अंकिता ने पहला, श्रेया ने दूसरा व मोनिका ने तीसरा स्थान पाया। जैवलिन थ्रो में अंकिता को पहला, श्रेया को दूसरा व दीपिका को तीसरा स्थान मिला। अंकिता प्रतियोगिता के पांचों मुकाबलों में पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें