फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंकित पोटलिया बने सहायक कमांडेंट

Sat, 10 Jun 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। गांव देवराला के अंकित पोटलिया का सहायक कमांडेंट ( इंडियन कोस्ट गार्ड प्रथम श्रेणी) के पद पर चयन हुआ है। इन्होंने अपनी स्कूल स्तर की शिक्षा सेंट जार्ज कॉलेज मसूरी और एमआईटी पुणे विश्वविद्यालय से बीटेक (मैकेनिकल) की पढ़ाई की है। अंकित ने बताया कि उनके दादा स्व गोपीचंद पोटलिया भी भारतीय सेना में थे और वे 1962 में शहीद हो गए थे। उन्हीं से मिली प्रेरणा के कारण उन्होंने भारतीय सेना में जाने का मन बनाया। अंकित के पिता ओमप्रकाश पोटलिया (एचसीएस) ने एसडीएम के रूप में 11 वर्षों तक प्रदेश की सेवा की है तथा 2020 में नगर निगम आयुक्त पानीपत से सेवानिवृत्त हुए हैं। गांव के सरपंच प्रतिनिधि परमानंद नम्बरदार, डॉ . कुलदीप सिंधू, राजपाल, बीरसिंह, अशोक शर्मा, प्रदीप गामड़ी, कोच मातूराम पायल, मा. विनय सिंह, शिवकरण, पंच गुलशन वाल्मीकि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें