फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बाड़े से तीन भैंसें चोरी

Thu, 25 Feb 2016 12:29 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव असावरी से देर रात्रि चोर एक किसान की तीन भैंसें चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने आदमपुर पुलिस चौकी में शिकायत देकर भैंसें बरामद करने की मांग की। गांव असावरी निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कल शाम को अपने सभी दुधारु पशुओं को पशु बाड़े में बांध कर सोया लेकिन सुबह देखा तो सभी पशु गायब मिले। उसने अपने ग्रामीणों के साथ खेतों व अन्य स्थानों पर तलाश भी की मगर कहीं कोई सुराग नहीं लगा। किसान ने बताया कि उसने छह माह पूर्व ही दो नए पशु लाकर घर में ही छोटी दूध डेयरी चलाने की योजना बनाई लेकिन चोर पहले ही भैंसें चोरी कर ले गए। पशुओं की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा थी। पीड़ित किसान ने आदमपुर पुलिस चौकी में शिकायत कर उनके पशुओं को बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें