बिजली समस्या से परेशान गुस्साए गांव थिलोड़ के ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देत?
- फोटो : Bhiwani
तोशाम। बिजली समस्या को लेकर गांव थिलोड के किसान ने शनिवार को झांवरी स्थित पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जब रात्रि के समय बिजली सप्लाई के शेड्यूल के दौरान दिन में भी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई दी जाए ताकि किसान दिन में पानी भर सकें।
गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी की समाधान नहीं होने पर किसान सख्त निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। एसडीओ द्वारा फोन पर समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान वापस लौट।
थिलोड के सरपंच सतबीर, वेदपाल, कृष्ण, संजय, नफेसिंह, सत्यवान, सतपाल, जोगेंद्र आदि किसान झांवरी स्थित 132 केवी पावर हाउस पर पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि खेतों में जब रात के समय 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है उसमें से दो घंटे की कटौती कर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई दी जाए। ग्रामीणों की बिजली घर में पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोन के माध्यम से एसडीओ से किसानों का संवाद करवाया। इस संबंध में एसडीओ नारायण प्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया की किसानों की जायज समस्या है तो हरसंभव समाधान किया जाएगा।