फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शारीरिक शिक्षक सहायकों को 250 किलोमीटर दूर तैनाती देने पर रोष

Mon, 05 Feb 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में हुई बैठक में मौजूद शारीरिक ​शिक्षक कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को हरियाणा शारीरिक शिक्षा स्कूल सहायक संघ के बैनर तले शारीरिक शिक्षक सहायकों की बैठक हुई। इसमें शारीरिक शिक्षक सहायकों को 250 किलोमीटर दूर तैनाती देने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने की और संचालन महासचिव मदनलाल सरोहा ने किया। जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों ने करीब तीन वर्षों के संघर्ष के बाद अपना रोजगार वापस पाया था। सरकार ने शारीरिक शिक्षक सहायकों को करीब 250 किलोमीटर दूर यमुनानगर, मेवात, अंबाला, पलवल, करनाल जिलों में ज्वाइनिंग दे दी है। जिसके चलते न तो वे अपना परिवार चला पा रहे हैं तथा न ही रोजगार कर पा रहे हैं। शारीरिक शिक्षकों में अधिकतर महिलाएं हैं। ज्वाइनिंग दूर होने से उनके समक्ष परेशानियां बढ़ गई हैं।
जांगड़ा ने कहा कि उन्हें एचकेआरएन के तहत ज्वाइनिंग दी गई है तथा नियमों के अनुसार एचकेआरएन के तहत अपने गृह जिला से बाहर ज्वाइनिंग नहीं दी जा सकती। लेकिन इसके बावजूद भी शारीरिक शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान संतलाल, ब्लॉक प्रधान पवन बड़दू, ब्लॉक प्रधान सुनील जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान जोगेंद्र, प्रवीण कुमारी, बलजीत तालु, सुरेंद्र सिंह घुसकानी, सुरेंद्र सिंह देवीराम शर्मा, मुकेश कुमार, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें