फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती की सिफारिश पर जताया रोष

Wed, 25 Jun 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को महम रोड स्थित बड़ चौक पर यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल बागड़ी ने की, जबकि मंच का संचालन जिला सचिव सोमबीर पालवास ने किया। बैठक में राज्य सह सचिव संदीप सोरखी ने बताया कि रेशनेलाइजेशन के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा फील्ड कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती की सिफारिश किए जाने पर संगठन में रोष उत्पन्न हुआ है। जिला अध्यक्ष अनिल बागड़ी ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की और मांग की कि पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के तीनों विभागों के फील्ड कर्मचारियों के सेवा नियमों में त्रुटियों को दूर किया जाए। बैठक में राज्य सह सचिव संदीप सोरखी, जिला प्रधान अनिल बागड़ी, जिला सचिव सोमबीर पालवास, जिला कोषाध्यक्ष विनोद तंवर, जिला सह सचिव सुरेंद्र प्रजापति, जिला उप प्रधान रामशरण खुंडिया सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें