फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, कस्बा वासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jun 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा वासियों ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्
विज्ञापन
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के सभी वार्डों में इन दिनों भीषण गर्मी में पीने के पानी की संकट बना हुआ है। सोमवार सुबह कस्बा वासियों ने एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करवाया। इसी के चलते उन्होंने पानी की कमी को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय में मौके पर मौजूद विभाग के जेई सचिन कौशिक ने मंगलवार तक पूरी स्थिति सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञात होगा कि कस्बा बवानीखेड़ा के सभी 16 वार्डों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोगों ने टैंकरों के सहारे अपने घरों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन के ढुलमुल रवैये से भी कस्बा वासी काफी दुखी हैं।
पानी की समस्या को लेकर एडवोकेट राजेश सिंधू, हनुमान पारासर, प्रेम ठकराल, गुलशन शर्मा, महेन्द्र गक्खड़, विकास महता, केशव ठकराल, बलजीत, रमेन टुटेजा, जगदंबा महता, अजय वाल्मीकि, रिंकू, सुनील, सतीश, बाबू, नरेश, सचिन, राजकुमार, हरफूल, राकेश, रमन कुमार, अक्षय कुमार, राजेन्द्र, ज्ञानचंद, सुरेन्द्र ने जलघर पहुंचकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर शिकायत दी।
विज्ञापन

कस्बावासियों ने बताया कि भयंकर गर्मी के मौसम में पानी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्हें खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। कस्बा वासियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार तक उनके घरों में पानी नहीं पहुंचा तो सभी कस्बा वासियों को साथ लेकर जलघर को ताला लगाने व रोड जाम करने के लिए मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेवारी जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी भाग की होगी।
वहीं मौके पर मौजूद जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता सचिन कौशिक ने बताया कि आज ही पुराने जलघर से नजदीक के वार्डों में सप्लाई दी जाएगी व कुछ स्थानों पर टैंकरों से व्यवस्था को सुधारा जाएगा। दूसरे जलघर में ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। मंगलवार तक स्थिति नियंत्रण में होगी और हर घर, हर नल तक पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें