भिवानी। शहर के पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में जहर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान कल्याण सिंह (65) मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने बताया कि कल्याण सिंह ने शराब पीने के बाद किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। शहर थाना पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कल्याण सिंह के तीन बच्चे हैं। जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। संवाद