फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किराना की दुकान से 75 पेटी अमूल क्रीम चोरी, केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हालुवासिया मार्केट स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 75 पेटी अमूल क्रीम चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालु बाजार नंदराम कटला निवासी प्रदीप कुमार ने शहर थाने की अनाज मंडी पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी। इसमें बताया कि उनकी किराने की दुकान हालुवास मार्केट और नंदराम कटला के पास है। उन्होंने 22 दिसंबर को हालुवास मार्केट स्थित किराये की दुकान में 57 पेटी अमूल क्रीम और 26 दिसंबर को 75 पेटी अमूल क्रीम मक्खन उतरवा दिया था। बाद में वह अपनी हालुवास मार्केट की दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। चोर दुकान के अंदर से 75 पेटी अमूल क्रीम की चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें