भिवानी। अमर उजाला की ओर से सोमवार को शिक्षकों के सम्मान में गुरु प्रणाम समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मान समारोह देवसर मोड़ स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। समारोह के दौरान सरकारी और निजी स्कूलों में बेहतर सेवा देने वाले 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम खानक-डाडम क्रशर एसोसिएशन के प्रधान मास्टर सतबीर रतेरा के सौजन्य से आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त आरएस ढिल्लो होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन में डीडब्ल्यूपीएस की प्रिंसिपल डॉ. अनिता शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। संवाद