फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहर के दिनोट गेट पर ट्रैफिक लाइट के सभी सिग्नल एक साथ दे रहे संकेत

Mon, 20 May 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी। शहर के दिनोद गेट चौक पर एक साथ  जलते सिग्नल। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर में जाम की स्थिति को सुलझाने और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए शहर में ट्रैफिक सिग्नल लगाए हुए हैं। लेकिन ये जाम सुलझाने की बजाए जाम को उलझा रहे हैं, इसी वजह से इनका संचालन भी लंबे अर्से से बंद पड़ा है। शहर के दिनोद गेट पर ट्रैफिक सिग्नल फिर से शुरू हुए हैं, लेकिन ये सिग्नल एक साथ ही ट्रैफिक के सभी संकेत दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों में भी भ्रम बना है। जिसकी वजह से सड़क हादसा होने की संभावना भी बनी है।
विज्ञापन

एक ही साथ दो ग्रीन लाइट जल रही हैं, जिससे वाहन चालक को सही अंदाजा लगाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। अभी ये ट्रैफिक सिग्नल टेस्टिंग मूड में हैं। दिनोद गेट पर ट्रैफिक लाइट को टेस्टिंग के लिए चालू किया गया है। टेस्टिंग में ट्रैफिक लाइट के सभी सिग्नल एक साथ चल रहे हैं। जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किसी साइड का सिग्नल है और ऐसे में एक्सीडेंट होने की संभावना बनी है। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ने बताया कि ट्रैफिक लाइटों को ठीक किया जा रहा है। पहले भी ट्रैफिक लाइट खराब हो चुकी है। अब दोबारा से ट्रैफिक लाइटों को सही करवाया जा रहा है।

लोगों को असमंजस में आने की जरूरत नहीं है। ट्रैफिक लाइटों को अभी शुरू नहीं किया गया है। ट्रैफिक लाइटों का सही किया जा रहा है। जो भी लाइट खराब होगी उसे ठीक करवाया जाए्गा। अभी बस टेस्टिंग चल रही है, ट्रैफिक लाइट अभी शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार इंस्पेक्टर, ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें