फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कल भिवानी में जुटेंगे प्रदेश के सभी पार्षद

Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद के मीटिंग हॉल में बैठक करते पार्षद।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद चेयरमैन को अधिकार मिलने के बाद अब नगर पार्षदों ने भी अतिरिक्त अधिकारों के लिए कमर कस ली है। पार्षदों ने बुधवार को नगर परिषद के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित कर 15 सितंबर को पूरे हरियाणा के नगर पार्षदों की मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय बैठक में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के करीब डेढ़ हजार पार्षद पहुंचेंगे और अपनी मांगों को लेकर रणनीति तय करेंगे। बैठक में भिवानी नगर परिषद के पार्षदों ने शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर की जानी वाली तैयारियों का खाका भी खींचा।

नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पार्षद विनोद चावला ने की। शुक्रवार को होने वाली प्रदेशस्तरीय बैठक की अगुवाई पार्षद संदीप यादव करेंगे। संदीप ने बताया कि नगर परिषद पार्षदों को दिए जाने वाले मानदेय भत्ता बढ़ाने, शहर व वार्ड के विकास के लिए सालाना खर्च की पॉवर देने, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका कार्यालय में बनने वाली किसी भी कमेटी का गठन चयनित पार्षद के माध्यम से करने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी। साथ ही वार्ड में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव के वक्त तथा कार्य के बाद पार्षदों के सहमति मांगी जाने, वार्ड में होने वाले सभी तरह के कार्यों की सहमति उसी वार्ड के पार्षद से लिए जाने पर विचार विमर्श हुआ। इनके अलावा पार्षदों का बीमा, स्वास्थ्य सुविधा दिलाए जाने के मामले पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 15 सितंबर को बैठक मिनी बाईपास स्थित श्री राधे कृष्ण बैंक्वेट हॉल में होगी। बैठक में उक्त मांगों पर चर्चा के बाद सीएम मनोहर लाल या अन्य किन नेताओं से मुलाकात की जाएगी, इसको लेकर भी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में भिवानी नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें