भिवानी। सर्वजातीय जाटू खाप 84 धनाना ने जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ियों और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का समर्थन किया है। गांव धनाना के ऐतिहासिक बंगला में सूबेदार राजमल सिंह व खाप के राष्ट्रीय सलाहकार कैप्टन भीम सिंह मिताथल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया।
बैठक में खाप की ओर से निर्णय लिया कि 27 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के धरने को समर्थन देंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने तीन माह में जांच के नाम पर अभी तक खिलाड़ियों को सिर्फ गुमराह किया। खिलाड़ियों को खाप की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। इसके अलावा खाप ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का नोटिस तो कभी दिल्ली पुलिस द्वारा बेवजह तंग करना उचित नहीं है। सरकार को पुलवामा हमले की जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर दीवान सिंह जाखड़ पुर, मास्टर राज सिंह जताई, सत्यपाल घुसकानी, दिलबाग सिंह तालू, राजेश पुर, रामअवतार मुंढाल, नफे धनाना, कुलदीप, कन्हैया फौजी धनाना, पटल सुखपुरा, जगदीश सिवाड़ा, चत्तर सिंह उपस्थित रहे।