फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अजमेर-ब्यास सत्संग स्पेशल ट्रेन 27 को भिवानी से गुजरेगी

Thu, 20 Jun 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ब्यास में आयोजित राधा स्वामी सत्संग के आयोजन में यात्रियाें की सुविधा के लिए रेलवे अजमेर-ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन नंबर 09641 अजमेर-ब्यास स्पेशल ट्रेन 27 जून को अजमेर से शाम 5:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे ब्यास पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09642, ब्यास-अजमेर स्पेशल 30 जून को ब्यास से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे अजमेर पहुंचेंगी। यह ट्रेन अजमेर से किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर सिटी होते हुए ब्यास पहुंचेंगी। ट्रेन का हिसार सुबह 4:30 बजे हिसार पहुंचेंगी। यहां से सुबह 5 बजे रवाना होगी।


ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 403 मामलों में किया डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

भिवानी। बीकानेर रेल मंडल पर अनधिकृत व बिना टिकट यात्रा को रोकने और आरक्षित कोचों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश की रोकथाम के लिए 14 से 21 जून तक चलाए जा रहे विशेष टिकट चेकिंग अभियान में मंगलवार को 403 व्यक्तियों से 1,49,780 रुपये जुर्माना किया गया। इस स्पेशल चेकिंग में टिकट चेकिंग के 21 और आरपीएफ के 6 स्टाफ सम्मिलित रहे।
विज्ञापन



जिन्होंने मंडल के बीकानेर- सूरतगढ़- हनुमानगढ़- बठिंडा और बठिंडा- सिरसा- भिवानी एवं हिसार- चूरू- बीकानेर- लालगढ़ रेल मार्गों पर 22 ट्रेनों में टिकट चेकिंग की। चेकिंग में बिना टिकट अथवा अनधिकृत टिकट के साथ यात्रा करते एवं सीमा से अधिक सामान के साथ यात्रा करते कुल 403 मामले पकड़े गए, जिसमें जुर्माने एवं अतिरिक्त किराये के रूप में 1,49,780 रुपये वसूले गए। इसके अतिरिक्त आरक्षित कोचों से 68 अनधिकृत व्यक्तियों को उतारा गया। इस विशेष अभियान के साथ-साथ मंडल के अन्य ट्रेनों और स्टेशनों में की गई सामान्य चेकिंग से भी 356 प्रकरणों में 1,82,890 रुपये की आय हुई। इस तरह एक दिन में मंडल को 759 मामलों से टिकट चेकिंग में कुल 3,32,670 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें