लोहारू/बहल। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल 9 से 12 सितंबर तक लोहारू हलके के कई गांवों का दौरा कर करोड़ों रुपयों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। दौरे के दौरान कृषि मंत्री जनसभाओं को संबोधित करने के साथ-साथ लोगों की शिकायतें भी सुनेंगे।
यह जानकारी देते हुए कृषि मंत्री के निजी सचिव जेपी दुबे ने बताया कि कृषि मंत्री 9 सितंबर को गांव ईशरवाल में एक कार्यक्रम में शिरकत कर बूथ मीटिंग को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले कृषि मंत्री भिवानी के हलुवासिया विद्या मंदिर स्कूल में एक बैठक को भी संबोधित करेंगे। कृषि मंत्री उसी दिन दोपहर एक बजे लोहारू बार एसोसिएशन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कृषि मंत्री 10 सितंबर को जैनावास माइनर की गांव कालोद में टेल का भी निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री जेपी दलाल साढ़े दस बजे गांव मतानी से सिवाच तक सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री बहल के मानव अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। कृषि मंत्री दोपहर 12 बजे गांव पाजू से सिरसी संपर्क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री दोपहर डेढ़ बजे गांव बड़दू मुगल से बड़दू चैना तक के संपर्क मार्ग का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री 12 सितंबर को तोशाम के शर्मा नर्सिंग होम में आयोजित रक्तदान शिविर व चिकित्सा कैंप में शिरकत करेंगे।