फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कृषिमंत्री की चेतावनी, जलभराव से किसानों की बिजाई हुई प्रभावित तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री ने जलभराव की वजह से फसल बिजाई को लेकर किसानों के वंचित रहने पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर किसान जलभराव की वजह से बिजाई नहीं कर पाते हैं तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं पर तुरंत अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि मंत्री ने समान नागरिकता कानून का भी समर्थन किया और इशारों ही इशारों में विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के कारण देश को जाति व धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की गई जिसका देश को खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर विकसित व मुस्लिम देशों में एक कानून है तो हमारे यहां भी एक देश एक कानून होना चाहिए। वहीं कई जिलों में जलभराव की समस्या पर उन्होंन कहा कि किसी भी किसान को जलभराव के चलते बिजाई से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी अधिकारी किसान की समस्या का हल नहीं करेगा तो उसे नौकरी करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों को न केवल निलंबित बल्कि बर्खास्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें