फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिंघानी गोलीकांड के शहीदों को कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया नमन

Tue, 08 Aug 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावा। प्रदेश के कृषि एवम पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि शहीद अमर होते हैं। शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शहीदों के सम्मान कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 26 करोड़ रुपये की लागत गांव के सिंघानी के शहीद स्मारक का नव निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहारू इलाके के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उनका प्रयास है कि लोहारू का रेतीला इलाका उद्योग के रूप में विकसित हो।
विज्ञापन

कृषि मंत्री मंगलवार को सिंघानी के शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू का इलाका शहादत में हमेशा आगे रहता है। सिंघानी में भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में देश उन्नति के सोपान चढ़ रहा है। भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन गया है। भाजपा नीति बनाकर काम करती है। मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही है।
उन्होंने गोशाला में 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और कहा कि इस गांव के आसपास पांच करम के रास्तों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंत्री न होते हुए भी उन्होंने इस इलाके में 11 पावर हाउस बनवाए थे और हमेशा लोगों के बीच रहते थे। किसानों को सस्ती दरों पर खजूर के पौधे दिलवाए जाएंगे। उन्होंने भैंस, भेड़ और बकरी पालन के पांच लोगो को मौके पर ही चेक प्रदान किए। उन्होंने युवा क्लब को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

जनसंवाद में 16 लोगों ने पेंशन, राशन कार्ड कटने, रास्ता बनवाने, चकबंदी, किसान निधि से किसान सम्मान निधि से किश्त न मिलने, जान से मारने की धमकी और ट्रैक्टर वापिस दिलवाने, दिव्यांग पेंशन, पशुपालन हेतु लोन दिलवाने, कृषि मंत्री के समक्ष रही, जिनका मौके पर ही समाधान किया। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि शहीदों को बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने शहीदों के साथ शहीदों को जन्म देने वाली माताओं को भी नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि कृषि मंत्री के आदेशानुसार जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है।
गांव के सरपंच संजीत श्योराण ने कृषि मंत्री का स्वागत किया और मांगपत्र सौंपा। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एसडीएम अमित कुमार ने कृषि मंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम को सांसद धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी और परवेश आर्या और एडवोकेट ब्रह्मानंद ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद
मौके पर एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएसपी अशोक कुमार, बिजली विभाग के एक्सईएन संजय रंगा, डीईओ नरेश मेहता, डीईईओ संतोष नागर, पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ रविंद्र सहरावत, डीएफओ सिकंदर सांगवान, पीएमओ डॉ एडविन, जिला बागवानी अधिकारी डॉ देवीलाल, बीडीपीओ धर्मपाल, आरएफओ ओपी पिलानिया, डीडब्ल्यूओ देवेंद्र सिंह, राजकुमार टीडब्ल्यूओ, सरपंच संजीत श्योराण, विजय सिंघानी, राधेश्याम, राजपाल नंबरदार मौजूद रहे।

ढिगावा से सिंघानी तक तिरंगा यात्रा में उमड़ी देशभक्तों की भीड़
कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में ढिगावा से सिंघानी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। ढिगावा से सिंघानी तक की इस 6 किलोमीटर की यात्रा सिंघानी में शहीद स्मारक स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान लोगों ने स्वागत किया। कृषि मंत्री ने 13 से 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में प्रत्येक नागरिक से अपने घरोंं पर तिरंगा लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे का मान सबसे पहले हैं, जिसके लिए अमर शहीदों ने अपना बलिदान किया। तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, धर्मेंद्र जिंदल, कैप्टन रामफल श्योराण, विजय पूनिया, लाल सिंह बड़वा, राजीव श्योराण, रविंद्र मंढोली, गजानंद अग्रवाल, सुनील, कर्मवीर व सतवीर चहड़़, कमलेश भोड़ूका, एडवोकेट संजय नेहरा, अरुण खरकड़ी, रोहताश श्योराण, गुलशन मंत्री, सैली कादयान, वीरेंद्र लांबा, रामदत्त पहाड़ी, सरपंच धीरसिंह नेहरा, रामकिशन शर्मा, सुरेंद्र नेहरा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें