फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आखिर 24 दिन बाद नौ माह की मासूम बच्ची को मिली उसकी मां

Tue, 06 Jun 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बालकल्याण समिति कार्यालय में नौ माह की बच्ची अपनी मां और परिजनों के साथ।
विज्ञापन
भिवानी। आखिर 24 दिन के बाद नौ माह की मासूम बच्ची को उसकी मां मिल गई। मां को देखकर बच्ची बिलख पड़ी। वहीं मां का भी बेटी को पाकर खुशी का ठिकाना नहीं था। परिजनों ने भी राहत की सांस ली। दरअसल अपने ससुराल से विवाद के चलते महिला को उसकी नौ माह की बच्ची से नहीं मिलने दिया जा रहा था। इसी को लेकर महिला बवानीखेड़ा पुलिस थाना के चक्कर काट रही थी। मंगलवार को पुलिस ने नौ माह की बच्ची को भिवानी बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंचाया, जहां से महिला को उसकी बेटी सुपुर्द कराई गई।
विज्ञापन


रेवाड़ी निवासी कीर्ति भाटिया व उसकी मौसी ममता सचदेवा ने बताया कि नौ माह की श्रेया को मंगलवार को बवानीखेड़ा पुलिस ने बाल कल्याण समिति सदस्यों की मदद से उन्हें दिला दिया है। वे कई दिनों से बच्ची को पाने के लिए चक्कर लगा रहे थे और बेटी का चेहरा देखने को भी तरस गए थे। अमर उजाला ने छह जून के अंक में दुधमुंही बच्ची को देखने के लिए 23 दिन से तरस रही मां शीर्षक के साथ समाचार लगाया था। इसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष से महिला को उसकी नौ माह की बच्ची दिलाने के लिए सक्रियता दिखाई। मंगलवार को कीर्ति के साथ बच्ची को लेने उसकी मां, भाई और मौसी के अलावा अन्य परिजन भी बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंचे। बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर व रमेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले में बवानीखेड़ा पुलिस थाना को संज्ञान लेने के लिए पत्र लिखा गया था। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस थाना की ओर से सोमवार शाम को भी सूचना भेजी गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह नौ माह की बच्ची को बवानीखेड़ा पुलिस टीम बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंची। इसके बाद बच्ची को उसकी मां कीर्ति भाटिया को सौंप दिया गया।
महिला काफी दिनों से बच्ची को लेकर परेशान थी। परिजन दुधमुंही बच्ची को लेकर मंगलवार दोपहर बाद रेवाड़ी के लिए रवाना हुए। मां और पिता की काउंसिलिंग करवाई गई। इसके बाद सहमति से मां को बेटी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र तंवर, सदस्य, बाल कल्याण समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें