फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर एडीसी ने दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीआरडीए हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को तीन व चार दिसंबर को तीन सत्रों में होने वाले वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। एडीसी ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षाएं तीन दिसंबर को सांय सत्र व चार दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और शाम 3 बजे से 3.30 बजे तक होगी। परीक्षाओं को नकल रहित संचालन के लिए सभी केंद्र सुपरवाइजर आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी कर लें। जिले में इन परीक्षाओं के लिए 34 केंद्र बनाए गए है और हर केंद्र पर सेंटर सुपरवाइजर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए हैं। हर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ आवश्यक पुलिस की टुकड़ी रहेगी। परीक्षा के लिए एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। किसी भी तरह की सूचना के आदान-प्रदान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है। जिसके इंचार्ज जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार रहेंगे।
उन्होंने सभी केंद्र सुपरवाइजर को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित केंद्रों पर दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरा व बॉयोमेट्रिक मशीन लगवा लें। परीक्षा हॉल में दीवार घड़ी लगी होनी चाहिए और उम्मीदवारों की फ्रीस्किंग समय रहते हो जानी चाहिए। केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों के आईकार्ड होने अनिवार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के आसपास वाहनों की पार्किंग न हो, बल्कि वाहन सेंटर से दूर खड़े होने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के लिए बाकायदा रूट चार्ट बनाया जाए और यातायात पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी लगाई जाए ताकि जाम की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग स्कवेड की टीम निरीक्षण के दौरान इन सभी चीजों को चेक करेगी और विजीटर रजिस्टर में दर्ज करेगी। इस दौरान नगराधीश हरबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, डीईईओ नरेश महता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें