फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एडीसी ने अधिकारियों के साथ शहर के नालों व एसटीपी का लिया जायजा

Fri, 28 Jun 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के नालों व एसटीपी का जायजा लेते अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार।
विज्ञापन
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त-कम-जिला नगर आयुक्त हर्षित कुमार ने पब्लिक हेल्थ, बिजली विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर शहर के चिड़ियाघर रोड, सब्जी मंडी रोहतक रोड, बावड़ी गेट, ढाणा रोड, हनुमान ढाणी, मेहताब चौक, सिविल अस्पताल कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर 13 स्थित नालों व एसटीपी का जायजा लिया। इस दौरान पार्षद एवं चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीसी ने पब्लिक हेल्थ व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान शहर में कहीं पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसटीपी सुचारू रूप से चलने चाहिए व कोई भी नाला बिना सफाई के नहीं रहना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को एडीसी ने निर्देश दिए कि इन सभी एसटीपी पर बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध होनी चाहिए व जितने भी एसटीपी के साथ लगते बिजली के खंबे व लटकती तारों को जल्द से जल्द ठीक करवाए जाए।
एडीसी हर्षित कुमार ने निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी के पीछे नालों की हालत बहुत ही खस्ता मिलने पर उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी को नालों की सफाई व साथ लगते एचएसवीपी के स्ट्रॉम वाटर को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर-13 में लीकेज सीवरेज लाइन को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद संदीप यादव, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी जसवंत, कार्यकारी अधिकारी पंकज पंवार, डीएचबीवीएन एसडीओ सूरज प्रकाश, एसडीओ रिपुदमन, एमई सुरेंद्र सांगवान, जेई आबिद हुसैन व आशीष, डीएमसी के पीए राहुल, सन्नी, सुनील ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें