फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर आदर्श रामलीला कमेटी ने की बैठक

Mon, 11 Aug 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता व कलाकार। स्रोत : कमेटी
विज्ञापन
लोहारू। बोहरा धर्मशाला में सोमवार शाम आदर्श रामलीला कमेटी और मंचन से जुड़े कलाकारों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवरात्रों के दौरान लोहारू में होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान संतुराम सैनी, बिहारीलाल, मनोज जोशी, महेश उर्फ मेसी ने कहा कि बेहतर मंचन के लिए समय पर रिहर्सल शुरू करना जरूरी है। मंचन को लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई भी समय रहते पूरी की जानी चाहिए। बैठक में मौजूद पार्षद अजय शर्मा, रिंकू तायल ने सुझाव दिया कि इस बार रामलीला में नयापन लाया जाएगा। कई किरदारों के लिए नए कलाकार भी तैयार किए जाएंगे। इसके लिए जल्द से जल्द रिहर्सल शुरू की जाए। बैठक में तिलक जैन, कुनाल और विक्की सैनी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें