फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मानक पूरे नहीं करने वाली खेल अकादमियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 18 Oct 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में नए सत्र से 50 खेल नर्सरियां आवंटित की गई थीं। निरीक्षण के दौरान खेल नर्सरियां खेल विभाग के मानकों पर खरी नहीं उतर पाई। ज्यादातर नर्सरियों में न तो कोच मिले और न ही खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान। इसके लिए जिला खेल अधिकारी द्वारा खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीण स्तर पर युवाओं में खेल प्रतिभा निखारने के लिए पंचायत स्तर पर जिले में 50 खेल नर्सरियां आवंटित की गई थीं। आवंटित की गई खेल नर्सरियों का जिला खेल अधिकारी द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के अनुसार खेलों का सामना, खेल मैदान व कोच की शैक्षणिक योग्यता जांची गई।
निर्धारित मापदंडों की जांच में ज्यादातर नर्सरियों में खेल मैदान से लेकर खेलों का सामान पूरा मिला। लेकिन बहुत सी नर्सरियों ऐसी मिली जिनमें न तो खेलने लायक खेल मैदान है और न ही खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल का सामान उपलब्ध था। एक नर्सरी में तो कोच, खेल का सामान, खेल मैदान तक नहीं मिला। जिस पर कार्रवाई के लिए निदेशालय को लिखा गया है।
विज्ञापन

नए सत्र से पंचायतों को आवंटित की गई खेल नर्सरियों का निरीक्षण किया गया। ज्यादातर नर्सरियां लगभग मानकों पर पाई गई। सिर्फ एक में ही खेलों से संबंधित कोई भी सामान उपलब्ध नहीं मिला। इसके बारे में निदेशालय को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

- सतेंद्र, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें