फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध हथियार सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने अवैध हथियार सप्लाई मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रथम की टीम ने 11 जुलाई 2025 को आरोपी शिवा निवासी मुंढाल खुर्द, जिला भिवानी को एक अवैध देशी पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की गहन जांच के दौरान सीआईए स्टाफ प्रथम के मुख्य सिपाही सुशील कुमार ने 11 फरवरी को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी विजय उर्फ बबलू निवासी आंबेडकर कॉलोनी हिसार को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी बबलू ने अवैध हथियार व कारतूस अजय के माध्यम से आरोपी शिवा तक पहुंचाए थे। पुलिस ने आरोपी विजय को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें