फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हसान से रात को बकरियां चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल(भिवानी)। बहल पुलिस ने गांव हसान से रात के समय बकरियां चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई पिकअप गाड़ी व सात बकरियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


गांव हसान निवासी सुरेंद्र ने बहल पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह खेतीबाड़ी करता है। रात के समय बाड़े में अपनी बकरियों को छोड़कर घर पर सो गया था। गत 26 जून की सुबह वह बाड़े में पहुंचा तो 18 बकरियां चोरी हो चुकी थीं। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। बहल थाना के उप निरीक्षक उमेद सिंह ने पघाना करनाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान संजय वासी पघाना करनाल के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं। वहीं इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में लगी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें