फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फर्टिलाइजर कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक लाख 75 हजार 800 रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस थाने में भिवानी निवासी योगेंद्र ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि एक फर्टिलाइजर कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोपी ने डीलरशिप देने के नाम पर उससे 14 जुलाई 2021 को एक लाख रुपये अपने खाते में डलवाए थे। इसके बाद 15 जुलाई को आरोपियों ने खाते में 75800 रुपये जमा कराए थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी से सामान भेजने के लिए कहा तो किसी भी प्रकार का कोई सामान नहीं भेजा गया और बाद में आरोपियों के फोन भी बंद आने लगे। इस संबंध में जूईकलां पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। जूईकलां के उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने फर्जी कंपनी के नाम से डीलरशिप देने के मामले में लाखों रुपयों की धोखाधड़ी के आरोपी को हेदरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सूरज निवासी बांदा, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। आरोपी सूरज ने गहन पूछताछ के दौरान बताया कि उसका मित्र राहुल उसके बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड को देखता है। आरोपी राहुल ने ही यह धोखाधड़ी की है। आरोपी सूरज को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें