फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। धमकियों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले दीपक के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी अकबर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से इस मामले में गहनता से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि सदर थाना पुलिस में मृतक की पत्नी अनिता ने शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके पति दीपक ने आरोपी अकबर को गाड़ी खरीदने के लिए पांच चेक दिए थे। लेकिन अकबर ने न तो चेक वापस किए और न ही चेक के रुपये। वहीं, आरोपी अकबर बार-बार उसके पति दीपक को परेशान करता था। गत 16 अक्तूबर को उसके पति ने धमकियों से परेशान होकर खरक अपने मामा के घर सल्फास निगल ली। परिजनों ने दीपक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में 17 अक्तूबर को दीपक ने दम तोड़ दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सदर थाना में आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी केस में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस के एएसआई जोगिंद्र सिंह ने खरक गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें