फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोडवेज का अधिकारी बताकर परिचालक से रुपये ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रोडवेज अधिकारी बताकर परिचालक से रुपये ठगने का आरोपी साइब थाना पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। साइबर थाना पुलिस ने रोडवेज का अधिकारी बताकर परिचालक से 33 हजार रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके दो दिनों के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गूगल से जिला रोडवेज के कर्मचारियों के फोन नंबर का पता लगाता और ठगी करता था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेेश के जिला बरेली के फतेहगंज निवासी नरेंद्रपाल के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि नौरंगाबाद निवासी गुलशन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में गुलशन ने बताया कि गत 18 अप्रैल को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने उससे अपने आप को रोडवेज का अधिकारी बताकर, नौकरी से हटवाने की धमकी देकर 33 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी केस में कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की महिला मुख्य सिपाही सोनिया ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली व गुरुग्राम में नौकरी करता था। आरोपी की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह गूगल पर रोडवेज के कर्मचारियों की लिस्ट निकालता और जिस भी कर्मचारी पर विभागीय इंक्वायरी होती तो उससे फोन पर रोडवेज का उच्च अधिकारी बनकर नौकरी से हटवाने की धमकी देकर रुपये ठगने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो हजार रुपये की नकदी, एक बैंक पासबुक और एक एटीएम बरामद किया है। इसके अलावा शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी के बताए गए खाते में ट्रांसफर किए 20 हजार रुपयों को होल्ड करवाया गया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेेश किया गया जहां आरोपी को जिला कारागार में भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें