ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। आंबेडकर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सूरजभान हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। वह आंबेडकर कॉलोनी के नजदीक ही रेल की पटरी के पास गया हुआ था। अचानक ही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस चौकी से एसआई धर्मबीर घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच कर रहे एसआई धर्मबीर ने बताया कि मृतक के बेटे कुलदीप के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।