फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल की ओपीडी में एसी पड़े बंद, उखड़ रहा मरीजों को दम

विज्ञापन
हड्डी रोग ओपीडी में बंद पड़ी एसी।
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में गर्मी के दौरान एसी काम नहीं कर रहे हैं। कई हिस्सों में एसी बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी में मरीजों का भी दम उखड़ रहा है। ओपीडी में रोजाना ही करीब 1200 से अधिक मरीज उमड़ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों के कक्ष के आगे भी मरीजों के बीच खूब धक्का मुक्की होती है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं है, जबकि ओपीडी पूरी तरह से वातानुकूलित तो कर दी है। इसके अंदर एसी भी लगाए गए हैं, मगर गर्मी के दौरान कई हिस्सों में एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। वहां पर पंखों की व्यवस्था तक नहीं है। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों को अपनी बारी का घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। वीरवार को ओपीडी में एक महिला वेटिंग सीट पर बैठे-बैठे अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। काफी देर तक उसे होश में लाने की कोशिश की गई। फिर उसे आपात विभाग ले जाया गया। अन्य मरीजों ने बताया कि महिला काफी देर ये यहां बैठी थी। ओपीडी में ज्यादा भीड़ में उमस बन गई थी। पहले तो उसे घबराहट हो रही थी और फिर अचानक बेहोश हो गई।
इनदिनों बेमौसम बारिश की वजह से भी अचानक गर्मी और ठंडक बन रही है। इसकी वजह से भी लोग वायरल बुखार और खांसी जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में औसतन रोजाना ही मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग को संसाधन भी बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन


ओपीडी में गर्मी के मौसम से पहले ही जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। लेकिन फिर भी जहां जरूरत हैं वहां पर मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी बदलाव कराएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. एडमिन, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें