फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुनक हेड से अतिरिक्त आपूर्ति आने से मिताथल फीडर को 200 क्यूसेक पानी

Sun, 19 May 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुनक हेड से अतिरिक्त आपूर्ति होने से मिताथल फीडर में शनिवार सुबह पांच बजे फिर से करीब 200 क्यूसेक पानी पहुंचा। जिससे बापोड़ा, धनाना और गांव जताई के टेल तक पानी पहुंचा तो किसानों को भी थोड़ी राहत मिली। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मिताथल फीडर के सभी 40 गांवों के जलघर टैंकों को लबालब किया जा चुका है वहीं शहरी दायरे के टैंकों को भी नहरी पानी की आपूर्ति अब बंद हो चुकी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के नहरी पानी शेड्यूल के हिसाब से अब बुटाना ग्रुप में पानी चल रहा है। जबकि सुंदर ग्रुप की नहरों में भी निर्धारित शेड्यूल से तीन दिन अतिरिक्त पानी मिला था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के पानी के टैंकों को भरने के बाद अब मुनक हेड से अतिरिक्त पानी मिला है। जिससे गांव धनाना, जताई के किसानों को भी अब अपने खेतों को गीला करने का मौका मिलेगा जबकि गांव बापोड़ा के जलघर टैंकों को भी आपूर्ति हुई है। हालांकि शनिवार सुबह मिताथल फीडर में छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शाम तक बंद भी हो गया। लेकिन इस थोड़े से पानी से भी किसानों को काफी राहत मिली। वहीं जिन जलघर के टैंकों में सप्लाई से थोड़ा बहुत टैंकों का जल स्तर कम हुआ था, उनमें भी पानी की स्थिति को कुछ बेहतर करने का मौका मिला।


पुराने जलघर के दो नए टैंकों में सिर्फ आधा जल स्तर
महम रोड स्थित पुराने जलघर के टैंकों में निर्धारित शेड्यूल के बाद भी 16 मई तक नहरी पानी मिला, लेकिन इसके बावजूद भी दो नए टैंकों को सिर्फ आधा ही भरा जा सका है। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों का दावा है कि अगली बार नहर में पानी आने तक पुराने शहर को नियमित आपूर्ति में काम चल जाएगा। लेकिन गर्मी में पानी की डिमांड को देखते हुए नहर आने से कुछ दिन पहले ही राशनिंग की भी नौबत आ सकती है।
विज्ञापन


मिताथल फीडर में मुनक हेड से अतिरिक्त पानी की आपूर्ति दी गई है। करीब 200 क्यूसेक पानी नहर में पहुंचा है। जिससे गांव धनाना, जताई और बापोड़ा की टेल तक पानी पहुंचा है। जलघर के टैंकों और जोहड़ों को पहले ही पानी की पर्याप्त आपूर्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

-जितेंद्र मान, कार्यकारी अभियंता, भिवानी वाटर सर्विसेज भिवानी, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें