फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यमंत्री बिशंबर वाल्मीकि की नई गाड़ी की उतारी परिजनों ने आरती

Thu, 21 Mar 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। हरियाणा सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार में नवनियुक्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिलने के बाद बिशंबर वाल्मीकि का वीरवार को बवानीखेड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर वाल्मीकि के बवानीखेड़ा निवास पर पायलेट अमले के साथ आई झंडी वाली नई गाड़ी की आरती भी उतारी गई।
विज्ञापन

बिशंबर वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारते हुए कहा कि हरियाणा सरकार में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे बखूबी निभाते हुए इलाके के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बवानी खेड़ा मेरा घर है और मेरा परिवार। यहां के लोगों के लिए जो कुछ भी मैं कर सकता हूं पूरी क्षमता के साथ करुंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागों का आवंटन होगा। उन्हें जो विभाग मिलेगा। उसका कार्य सुचारु करते हुए पूरे प्रदेश में भाजपा की नीति के तहत समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने इस मौके पर लोकसभा चुनावों में भी मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें