फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोशल मीडिया ग्रुप से बाहर निकालने पर आप की महिला जिलाध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सोशल मीडिया ग्रुप से बाहर निकालने पर आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की पड़ताल में आरोपी सिवानी के खेड़ा निवासी आप पार्टी का ही सदस्य निकला। पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस थाना में संजय नामक व्यक्ति को नामजद करके धमकी से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में आप की महिला जिलाध्यक्ष गीता श्योराण ने बताया कि 21 जुलाई को रात 8:33 पर उसके पति के फोन पर एक कॉल आई थी, जिसे वे रिसीव नहीं कर सके। इसके बाद 8:34 पर उसी नंबर से उनके खुद के फोन नंबर पर कॉल आई। जब उन्होंने कॉल रिसीव की तो सामने वाले व्यक्ति ने पहले गीता नाम की पुष्टि की और बाद में 15 दिनों के अंदर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। इस पर गीता ने पुलिस को शिकायत की और खुद की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि यह नंबर सिवानी में खेड़ा निवासी संजय का है। पुलिस के द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आप पार्टी का ही सदस्य है। किसी सोशल मीडिया ग्रुप से बाहर निकालने पर उसने फोन पर धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस जांच अधिकारी मुख्य सिपाही जयभगवान ने बताया कि इस मामले में आरोपी पर धमकी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें