फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रही महिला को पिकअप चालक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव केलंगा बस स्टैंड पर पैदल घर जा रही एक महिला को पिकअप गाड़ी ने कुचल डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना सदर पुलिस को दी। पिकअप गाड़ी गांव में गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने पहुंची थी। गांव केलंगा में बुधवार दोपहर करीब दो बजे शहर की एक गैस एजेंसी से सप्लाई के लिए पिकअप गाड़ी बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान केलंगा वासी 52 वर्षीय निर्मला पैदल ही बस स्टैंड से घर जा रही थी। अचानक ही गैस सिलिंडरों से भरी गाड़ी के चालक ने गाड़ी को पीछे की तरफ दौड़ा दिया और निर्मला को पीछे से टक्कर मारते हुए उसके सिर को कुचल दिया। निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद गाड़ी को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी खरक पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। मृतक महिला निर्मला के शव का वीरवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला निर्मला के भतीजे प्रवीण व देवर अमन के बयान दर्ज कर पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें