फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद की अलग से टीम नहीं देखेगी प्रॉपर्टी आईडी और टैक्स भुगतान के काम

Tue, 15 Oct 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब नगर परिषद की अलग से कोई टीम लोगों के प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स ब्रांच से संबंधित कार्य नहीं देखेगी। लोगों के टैक्स व प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्य नगर परिषद के जेई व एमई को दिए जाएंगे। प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित कार्य देखने वाले नगर परिषद कर्मचारी कमेटी से संबंधित अन्य कार्य में जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार द्वारा जेई व एमई को नगर परिषद के प्रॉपर्टी व टैक्स ब्रांच से संबंधित कार्य सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, नगर परिषद कार्यालय में नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स जमा करने के लिए नप के ही कर्मचारी कार्यरत हैं। इस कारण नगर परिषद की दूसरी शाखाओं में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण लोगों के कार्य प्रभावित होते थे। जिससे निपटने के लिए सरकार द्वारा टैक्स ब्रांच व प्रॉपर्टी आईडी का कार्य देखने वाले कर्मचारियों को आमजन के अन्य कार्य निपटाने के लिए लगाने के आदेश दिए गए हैं। जिसके कारण लोगों के कार्य प्रभावित न होकर समय पर होंगे।

वहीं प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स ब्रांच का कार्य देखने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा नप के कनिष्ठ अभियंता व म्यूनिसिपल इंजीनियर को दी जाएगी। जिसके लिए शहरी निकाय विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। टैक्स ब्रांच व प्रॉपर्टी आईडी कार्य से हटने वाले कर्मचारी नप में लोगों के अन्य कार्यों में जिम्मेदारी निभाएंगे। जिससे लोगों के कार्य समय पर होने के साथ-साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण समय पर हो सकेगा। भिवानी शहरी दायरे में 85 हजार से अधिक प्रॉपर्टी आईडी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें