फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कोरोना का एक नया मरीज मिला, इन्फ्लूएंजा वायरस कैटेगरी बी के 13 सक्रिय मरीज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, जिसे उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। हालांकि बुजुर्ग की हालत सामान्य है और अस्पताल में हार्ट सर्जरी के कारण दाखिल करवाया गया है। उनके संपर्क में आए दो लोगों के सैंपल भी जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिले में शुक्रवार का इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई मरीज सामने नहीं आया है। जिले में इन्फ्लूएंजा कैटेगरी बी के फिलहाल 13 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 14 के सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे हैं। वहीं कोरोना जांच के 205 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल लगातार बढ़ रहा है। खांसी, जुकाम और बुखार के हर घर के मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वे न तो मास्क का प्रयोग कर रहे और न ही सामुदायिक दूरी का। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 900 से अधिक मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकतर को खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द की दिक्कत थी लेकिन कोई भी मास्क पहने नजर नहीं आया। अस्पताल में लंबे समय से दवाइयों का स्टॉक नहीं है, जिसके कारण वायरल बढ़ने पर परेशानी बन सकती है। अस्पताल में बीपी, शूगर, दर्द, बुखार, गैस, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों की दवाइयों की काफी कमी है। इसकी वजह मरीज मजबूरी में उपचार के लिए मेडिकल स्टोर पर महंगे दामों में दवाइयों लेने को मजबूर है।
जिले में इन दिनों इन्फ्लूएंजा वायरस की कैटेगरी बी के कई मामले सामने आ चुके हैं और कोरोना का भी एक सक्रिय मरीज हैं। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि वे सावधानी बरतें और मास्क जरूर पहने। स्वास्थ्य में अगर कोई दिक्कत लगती है तो चिकित्सक से परामर्श जरूर लें और दवा का सेवन करें। चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई दवा न ले यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें