फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मजदूरी करने आए शख्स ने चुराया ट्रैक्टर व डंपर, बरवाला में पकड़ा

Thu, 11 Apr 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस अ​धिकारी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। उत्तर प्रदेश से हरियाणा मजदूरी करने आया व्यक्ति खेत से ट्रैक्टर व डंपर चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत थाना क्षेत्र के गांव मिलकपुर के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक ने थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मिलकपुर से चोरी हुआ ट्रैक्टर व डंपर को हिसार के बरवाला से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना बीते सोमवार रात की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मिलकपुर निवासी ट्रैक्टर मालिक हनुमान ने बताया कि उसके पास तीन दिन पहले यूपी से मजदूर काम लिए आए थे। उसने आठ अप्रैल की रात खेत में बने मकान के आंगन में अपना ट्रैक्टर व डंपर खड़ा किया था। इसके साथ ही मजदूर भी वहीं पर सो गए थे। उसने जब सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर व डंपर वहां पर नहीं मिला और खेत से मजदूर भी गायब मिले। मजदूरों में से एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर उसके पास था। फोन करने पर वह युवक फोन नहीं उठा रहा था। चोरी के शक में उसने थाना पुलिस को सूचना दी।
शिकायत के आधार पर एएसआई नरेश कुमार, एचसी प्रवेश कुमार सहित एसपीओ सुरेंद्र की टीम बना साइबर पुलिस की सहायता से आरोपी युवक की तलाश जारी की गई। जिस पर आरोपी युवक को बरवाला से ट्रैक्टर डंपर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान यूपी के रहने वाले रोशन के रूप में हुई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें