भिवानी। जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक नया मरीज सामने आया है। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। शुक्रवार को कोरोना जांच के 401 सैंपल लैब भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट करीब 24 घंटों में आएगी।
वहीं कोरोना जांच के 1134 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। इस साल कोरोना के 16 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 रिकवर हुए हैं और चार सक्रिय हैं। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने नागरिकों से मास्क व सैनिटाइजर प्रयोग की अपील की है। संवाद