फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजना : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 30 Sep 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के गांव कुंगड़ में चुनावी जनसभा में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। हमारे पास हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजना है। हम उन योजनाओं को लागू करेंगे जो नौकरियां सृजित करने में मददगार साबित होंगी। यह बातें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को गांव कुंगड़ में जनता को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कांग्रेस के बवानीखेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में हुड्डा ने बड़े वायदे कर भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले। पूर्व सीएम हुड्डा ने युवा शक्ति की महत्ता बताई। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अगर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो दो लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां देने का काम होगा।



उन्होंने कहा कि पोर्टल के नाम पर भाजपा सरकार ने किसानों को परेशान किया है। किसानों को अपनी ही फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा और यह पोर्टल सिर्फ कागजी कामों में उलझाने का जरिया बन गए हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर हम इन पोर्टल को खत्म करेंगे और किसानों को सीधी मदद देंगे।
विज्ञापन


हुड्डा ने सभा में मौजूद जनता से अपील करते हुए कहा कि नौजवान उम्मीदवार प्रदीप नरवाल को विधायक बनाकर विधानसभा भेजो। मैं आपको वायदा करता हूं कि कांग्रेस सरकार बनते ही आपकी पानी की समस्या मैं ठीक करूंगा। हुड्डा ने अपने भाषण में भाजपा सरकार को ठेकेदार सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने हर सरकारी काम को ठेके पर सौंप दिया है।

अनिरुद्ध चौधरी ने कई गांवों में किया जनसंपर्क

तोशाम। तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी ने रविवार को दर्जनभर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें भरपूर स्नेह के साथ जीत का आशीर्वाद दिया। अनिरुद्ध को ट्रैक्टर पर बैठाकर युवाओं ने गांव में मोटरसाइकिलों की रैली निकाली। महिलाओं ने अनिरुद्ध को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटा ब्हौत जल्द हरियाणे पर राज करेगा।


अनिरुद्ध ने रविवार को कसुभ्मी, केहरपुरा, टीटानी, कैरू, खारियावास, ढाब ढाणी, लालावास, जुई, गोलागढ़, भानगढ़, भाखड़ा, गोलपुरा, आशलवास दूबिया, लोहानी, लेघां हेतवान में जनसंपर्क अभियान चलाया। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में हरियाणा के लोगों को धोखा दिया है। किसानों, पहलवानों और बेरोजगार युवाओं से लेकर समाज के हर वर्ग ने हरियाणा में कुशासन का खामियाजा भुगता है।



अनिरुद्ध तोशाम क्षेत्र के सभी गांव में तूफानी दौरे कर रहे हैं। उन्होंने सभी के अपार जनसमर्थन और उपस्थिति का दावा किया है। कहा कि जनता भाजपा सरकार से 10 सालों का हिसाब मांग रहे हैं। अनिरुद्ध ने लोगों से पांच अक्तूबर को कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें