बापोड़ा में मुख्य संसदीय सचिव का किया अभिनंदन
भिवानी। गांव बापोड़ा में मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि युवाओं को देश का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए महापुरुषों, राष्ट्रभक्तों और शहीदों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है। इंडिया स्पोर्ट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मीना परमार सहित अनेक व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर तोशाम निगरानी समिति के चेयरमैन रविन्द्र बापौड़ा, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव नरेश मलिक, पार्टी विस्तारक हवा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता तंवर, सरपंच नरेश तंवर, कैप्टन अनूप सिंह, जॉनपाल मंडल अध्यक्ष मंजूबाला, प्रदीप तंवर, सुनील चौहान, हवा सिंह धारीवाल, धर्मबीर आदि मौजूद थे।