फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बिना शर्त पांच लाख रुपये का लोन देने का झांसा देकर ठगे 90,000

Mon, 24 Jun 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव सागवान निवासी एक व्यक्ति को बिना शर्त पांच लाख रुपये का लोन का झांसा देकर 90,000 रुपये की ठगी का केस दर्ज हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाने में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सागवान निवासी सतपाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। उसके पास फोन आया। जिस पर बोलने वाले ने एक बैंक का अधिकारी बताते हुए उनसे कहा कि उनका लेन-देन अच्छा है। उनके पास बिना शर्त पांच लाख रुपये लोन का आफर आया है। पहले तो उसने मना कर दिया था, लेकिन फिर बाद में दोबारा फोन आया तो उसने बिना शर्त लोन लेने के लिए सहमति दे दी इसके बाद आरोपी ने उससे 5,990 रुपये जमा कराने के लिए बोला।
उसने ये राशि जमा करा दी। इसके बाद फिर मेडिकल, बीमा और सिक्योरिटी के नाम पर 30,000 रुपये जमा कराने के लिए कहा। उसने ये राशि भी जमा करा दी। इसके बाद उससे फिर से 30,000 रुपये जमा कराने के लिए बोला। ये राशि भी उसने जमा करा दी। इस तरह से आरोपियों ने उससे 90,000 रुपये ठगे। इसके बाद उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। मामले की शिकायत साइबर अपराध पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें