फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ग्रुप-सी की स्क्रीनिंग परीक्षा में दूसरे दिन भिवानी बस स्टैंड से 14 रोडवेज बसों में 900 परीक्षार्थियों ने किया मुफ्त सफर

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ग्रुप-सी की स्क्रीनिंग परीक्षा में सोमवार को रोडवेज की 14 बसों के अंदर सिर्फ 900 परीक्षार्थियों ने मुफ्त सफर किया। निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से रोडवेज प्रशासन ने तय समय में परीक्षा केंद्रों के लिए बसों को रवाना किया। पंचकूला के लिए रात दो बजे तक तीन बस रवाना कराई गई।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन की तरफ से परीक्षाओं के लिए 50 बसों को शेड्यूल बनाकर रिजर्व किया था। सोमवार को परीक्षा के लिए रिजर्व रखी गईं 36 बसों को वापस उनके मूल रूटों पर दौड़ाया गया। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की यात्री सेवाएं भी कुछ बेहतर हो पाई। वहीं अन्य रूटों पर यात्रियों को भी कम परेशानियां झेलनी पड़ी।

ग्रुप-सी की स्क्रीनिंग परीक्षा को लेकर रविवार और सोमवार को दो दिनों तक रोडवेज विभाग ने मुफ्त बसों का संचालन परीक्षा केंद्रों तक किया। हालांकि इस बार परीक्षा केंद्रों तक चलाई गई रोडवेज बसों में किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं बनी, इसकी वजह बहुत कम परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए रोडवेज बसों में सफर के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज विभाग की तैयारी से कहीं उम्मीद से कम विद्यार्थी पहुंचे। इसकी वजह से व्यवस्था बनाने और परीक्षा केंद्रों तक सभी बसों को रवाना किए जाने में भी मात्र तीन घंटे लगे। इन तीन घंटों के अंदर ही पांच जिलों में परीक्षा केंद्रों तक 14 रोडवेज बस चलाई गई।



क्षमता के हिसाब से रूट पर भेजी बस

जिन रूटों से बड़ी बसों को हटाकर परीक्षा ड्यूटी के लिए लगाया गया वहां पर मिनी या आयशर कंपनी की छोटी बस लगाई गई है। जिन परीक्षा केंद्रों पर कम विद्यार्थी थे उन पर छोटी बसों को भेजा गया। इससे अन्य रूट के यात्रियों को भी परेशानी नहीं होने दी गई। हालांकि जिन रूटों पर पहले से ही रोडवेज बसों का टोटा है, वहां पर कोई यात्री सुविधा नहीं बढ़ी।



पानीपत तीन तो हिसार के लिए चलीं पांच बसें

सोमवार को पानीपत के लिए तीन, कुरुक्षेत्र के लिए दो, पंचकूला के लिए तीन, हिसार के लिए पांच और करनाल के लिए तीन रोडवेज बसें चलाई गईं। ये सभी बस सोमवार रात दो बजे से साढ़े चार बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई।

ग्रुप-सी की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए रविवार और सोमवार को बसों का संचालन किया गया। दोनों ही दिनों में रोडवेज की बेहतर सेवाएं रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थी समय से पहुंचे हैं और किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं होने दी गई। इसके पीछे रोडवेज के कर्मचारियों की अथक मेहनत रही है।
विज्ञापन


-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें