फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 90 फीसदी बाजरे की फसल का हुआ उठान, 30 फीसदी का नहीं भुगतान

Fri, 20 Oct 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी और चरखी दादरी में अब तक हैफेड 55225.15 टन बाजरा की कॉमर्शियल सरकारी खरीद कर चुका है। 90 फीसदी बाजरे का उठान भी हो चुका है, लेकिन अभी तक 30 फीसदी बाजरे का भुगतान अटका है। मंडियों में करीब 10 फीसदी बाजरा अभी उठान के बगैर पड़ा है। हालांकि मंडियों में अब बाजरा की आवक बहुत कम है।
भिवानी और चरखी दादरी की 13 मंडियां बाजरा की सरकारी खरीद के लिए अधिकृत हैं। लेकिन पाजू मंडी में पूरे सीजन बाजरा की कोई खरीद नहीं कराई गई। हैफेड का हिसार के गोदामों में बाजरा लगाया जा रहा है। अब तक करीब 90 फीसदी बाजरा उठान हो चुका है। इसमें से 48620. 45 टन बाजरा का उठान हो चुका है। वहीं अभी भी मंडियों में 6604.70 टन बाजरा पड़ा है। अब तक 24996 किसान अपनी बाजरा की फसल बेच चुके हैं। भिवानी मंडी सहित अन्य मंडियों में अभी बाजरा की आवक भी बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों में बाजरा का तेजी से उठान कराया जा रहा है। जिन किसानों की फसल का उठान हो चुका है। उसी के साथ उनका भुगतान भी खाते में कराया जा रहा है। भुगतान की प्रक्रिया अभी जारी है। जल्द ही सभी किसानों के खाते में भुगतान करा दिया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।


ये हो चुकी हैं मंडियों में बाजरा की खरीद
मंडी का नाम- बाजरा खरीद टन में
बवानीखड़ा- 965.35
बहल- 4326.403
भिवानी- 11411.15
ढिगावा- 7123.70
जूई- 13171.85
लोहारू- 7683.70
पाजू- 0.00
सिवानी- 2208.50
तोशाम- 8334.50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें