फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के भीतर धड़ल्ले से घुसे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों के भीतर घुसे युवक
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा ओपन स्कूल की परीक्षाएं बुधवार दोपहर से शुरू हो गईं। कहने को तो परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लगाई हुई है और बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस तैनात है, लेकिन गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बाहरी युवकों की बेरोकटोक आवाजाही रही। युवक परीक्षा केंद्रों की खिड़की से पर्चियां भेजते रहे। ज्यादा शोरगुल होने पर पुलिस के जवान युवकों को हड़काते जरूर रहे, लेकिन परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने से नहीं रोक सके। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बाहरी युवक धड़ल्ले से परीक्षा केंद्र की दीवार फांद कर आते रहे। इस दौरान बोर्ड के विभिन्न उड़नदस्तों ने जिले के केंद्रों से 20 से ज्यादा परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा और उनके खिलाफ यूएमसी के केस दर्ज कराए। बोर्ड चेयरमैन दस्ता और स्पेशल दस्ते ने क्रमश: सात व चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। प्रश्नपत्र उड़न दस्ते ने दो को पकड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें