स्वास्थ्य विभाग ने लिए आरओ प्लांटों के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में चल रहे आरओ प्लांटों का औचक निरीक्षण कर पानी के सैंपल लिए। शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने शहर में चल रहे आरओ प्लांटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस आरओ प्लांटों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि निरीक्षण पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए किया जाता है। इसी के तहत आज शहर में चल रहे आरओ प्लांटों का निरीक्षण किया गया और सैंपल भरे गए हैं।