फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर बने कैरू एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतबीर बने कैरू एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन

तोशाम। खंड कैरू की सरपंच एसोसिएशन का सर्वसम्मति से गठन किया गया है। गांव चंदावास के सरपंच सतबीर को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है। मनसरबास के सरपंच सनबीर को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। एसोसिएशन के गठन को लेकर सर्वसम्मति बनाई गई। एसोसिएशन की कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायतों के सरपंचों की अहम बैठक खंड कैरू में हुई। इसमें एसोसिएशन के गठन का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। इसकी कार्यकारिणी में चंदावास के सरपंच सतबीर को प्रधान, कैरू-ख के सरपंच ओमप्रकाश को उप-प्रधान और मनसरबास के सरपंच सनबीर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सभी सरपंचों को मिलकर प्रयास करने हैं, तभी क्षेत्र का विकास संभव है। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान और सरपंच चंदावास सतबीर सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें