फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालोठिया एकेडमी में लगाए गए 600 से ज्यादा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। भालोठिया एकेडमी परिसर में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब 600 पौधे लगाए। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमी संचालक महेंद्र सिंह भालोठिया ने की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते वन आच्छादित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण बिगड़ गया है। हम अब भी नहीं संभले तो आने वाले समय में भयंकर परिणाम सामने आएंगे। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। इस दौरान युवाओं को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सुरेश कुमार, विनीत कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें