फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि एक मार्च की शाम 4 बजे जब वह घर लौट रही थी तो पड़ोसी गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले काफी अर्से से उसे परेशान कर रहे थे। इस मामले में लडक़ी ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को बताया तो मामला बहल पुलिस थाने में पहुंचा। बहल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर छेड़छाड़ के तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें