अभिनंदन समारोह 25 को
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। क्षेत्र के गांव फरटीया भीमा में खाप के नव निर्वाचित प्रधान कर्मवीर फरटीया का 25 मार्च को अभिन्नदन किया जाएगा। इस दौरान फरटीया कन्नी के प्रधान का चयन भी किया जाएगा। फरटीया कन्नी के सचिव धनपत फरटीया ने बताया कि 25 मार्च को गांव के राजीव गांधी भवन में समारोह आयोजित कर नव निर्वाचित प्रधान कर्मवीर फरटीया का अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाप को मजबूत बनाने तथा समाज में फैली बुराइयों के खत्म करने की दिशा में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा।