अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
आस्था स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने जिला उपायुक्त को रक्षाबंधन के लिए राखी बांधी। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया, नगराधीश महेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, चरखी दादरी के उपायुक्त विजय कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार दलाल, तोशामृ एसडीएम को राखी बांध कर भाई-बहन के प्यार का संदेश दिया। सीएसडी कैंटीन के मैनेजर को भी राखी बांधी। प्रिंसिपल सुमन शर्मा ने बताया कि आस्था स्पेशल स्कूल की दिव्यांग बेटियों ने स्वयं हाथों से राखी बनाकर बांधी है।